वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग फोरलेन होगा। इससे आवागमन सुगम हो जाएगा। परियोजना पर लगभग 150 करोड़ रुपये लागत आएगी। पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-01) ने एस्टीमेट लखनऊ मुख्यालय भेज दिया है।रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने वाराणसी-अदलपुरा-चुनार मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा। पीडब्ल्यूडी ने इस पर एस्टीमेट तैयार किया। भिखारीपुर से चुनार वाया अदलपुरा शीतला मंदिर तक करीब साढ़े 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर वाहनों का जबर्दस्त दबाव है। वाराणसी और मिर्जापुर को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। भिखारीपुर से आगे अमरा अखरी अंडरपास तक यह करीब चार किलोमीटर तक फोरलेन है।इससे आगे साधो-माधो पुल तक लगभग साढ़े छह किलोमीटर तक इसकी चौड़ाई बहुत कम है। यह भी पढ़ें- तीन करोड़ से बनेंगे टू लेन रोड और नाले, टेंडर जारी लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। ...