वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी। बीएचयू से लंबे समय तक जुड़े रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरातत्वविद प्रो. बुद्धरश्मि मणि को राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्मश्री से सम्मानित किया। प्रो. बीआर मणि नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक और भारत सरकार के भारतीय विरासत संस्थान के कुलपति हैं। उन्हें बेहतरीन उत्खननकर्ताओं, कला समीक्षकों, पुरालेखविदों और मुद्राशास्त्रियों में व्यापक मान्यता प्राप्त है। पुरातत्व के क्षेत्र में उनकी बहुआयामी विशेषज्ञता ने भारत के अतीत को समझने के दृष्टिकोण में एक युगांतकारी बदलाव लाया। उन्होंने अयोध्या (श्री रामजन्मभूमि), कपिलवस्तु, राजघाट, सारनाथ, सिसवानिया, संकिसा, लाल कोट, कनिष्कपुर और अंबारन सहित कई जगह उत्खनन कार्यों का निर्देशन किया। यह भी पढ़ें- वाराण...