लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वाराणसी, गोरखपुर व प्रयागराज में लाखों करोड़ों का काम होने के बाद भी घरों में पानी भरा हुआ है। भाजपा सरकार में हाइवे बीजेपी के लोगों की जेबे भरने के लिए बनाए गए हैं। इनके बनाए सभी एक्सप्रेस-वे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और बजट की लूट हुई है। भाजपा सरकार सच पर पाबंदी लगा रही है। भाजपा सरकार में बजट की लूट चल रही है। 60 प्रतिशत कमीशन चल रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा यूपी में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही: अखिलेशभ्रष्टाचार के आरोप सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये बातें सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि सपा साधु-संतों का बहुत सम्मान करती हैं। हमेशा करते रहेंगे लेकिन जो दरारवादी और संकीर्ण विचारधारा के लोग हैं, वे विपक्ष क...