भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने खुद की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने की कवायद तेज कर दी है। पीपरपांती और भूतनाथ रोड के बाद अब वारसलीगंज स्थित अपनी भूमि को खाली कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की है। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि वारसलीगंज में नगर निगम की अतिक्रमित भूमि को लेकर बुधवार को दलबल के साथ मौके पर गए थे। जहां मौजूद अस्थाई निर्माण को हटा दिया गया है। पर अब भी वहां कुछ मकान स्थाई बने हुए हैं। जिन्हें हटाने को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस पूर्व में ही दिया गया था। पर अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब इसको लेकर नगर आयुक्त के स्तर से सदर एसडीएम को पत्र लिख कर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती करने की मांग की जाएगी। ताकि स्थाई अतिक्रमण को भी खाली कराया जा सके। दस्ता प्रभारी ने बताया कि बुधवार को...