पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने वारनवादा में सीबीजी प्लांट का भूमि पूजन किया। इससे आगामी दिनों में ऊर्जा और स्वच्छता को लेकर बड़ी पहल सामने आएगी। यह भी पढ़ें- 75 जिलों की सभी गोशालाओं में होगी कृषि सखियों की तैनाती, बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयारसीबीजी प्लांट की स्थापना ब्लाक ललौरीखेड़ा के अंतर्गत वारनावदा में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सीबीजी प्लांट की भूमि का पूजन किया गया। जनपद में सीबीजी प्लांट एडवांस्ड रिन्यूगैज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा है। अधिकारियों ने प्लांट के मॉडल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों व कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सीबीजी प्लांट की शुरूआत में क्षमता छह से सात टन प्रतिदिन रहेगी। बाद में इसे बढ़ाकर 9 से 10 टन प्र...