वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 24 -- अपराध के बाद हुलिया से पहचान बदलकर बच निकलने की कोशिश अब गोरखपुर के बदमाशों की नई रणनीति बनती दिख रही है। बीते दिनों जिले में हुई तीन हत्याओं की पड़ताल में पुलिस को एक दिलचस्प, लेकिन चौंकाने वाला पैटर्न मिला। तीनों मामलों में वारदात के बाद आरोपियों ने सिर मुंडवा लिया, ताकि सीसीटीवी और चश्मदीद गवाहों की पहचान से बच सकें। हालांकि, उनका 'नया लुक' भी उन्हें ज्यादा दिन तक बचा नहीं सका। तकनीकी मदद से सुराग लगाकर पुलिस ने उन्हें धर ही दबोचा। गीडा, चिलुआताल और गुलरिहा थाना क्षेत्रों में हुई हत्याओं की जांच के दौरान यूपी पुलिस को मालूम हुआ कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बाल पूरी तरह साफ करा लिए थे। गीडा थाना क्षेत्र की घटना में मुख्य आरोपी ने न सिर्फ सिर मुंडवाया, बल्कि अपना चश्मा भी हटा दिया, ताकि उसका चेहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.