रुद्रपुर, मार्च 25 -- किच्छा। पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को 12 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार रात दरऊ पुलिस चौकी प्रभारी पवन जोशी पुलिस टीम के साथ आजाद नगर के निकट गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक युवक को अंधेरे में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम सलमान पुत्र रज्जन उर्फ राजू निवासी नई सुनहरी वार्ड 13 किच्छा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.