सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थानों में लंबित वारंट एवं कुर्की जब्ती से संबंधित मामलों का निष्पादन 15 दिसंबर तक करने का निर्देश एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिया है। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ठंड एवं कुहासा को लेकर रात्रि गश्ती अभियान मुस्तादी से चलने तथा रात्रि में अलर्ट मोड़ में रहने का निर्देश दिया। कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त और सघन वाहन चेकिंग को बढ़ाएं, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने सभी प...