शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटें पांच साल की वारंटी में होने के बावजूद महीनों से करीब ढाई से तीन सौ लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर अंधेरा पसरा है। जिन दो कंपनियों से नगर निगम ने खरीदारी की उनका शहर में कंट्रोल रूम और मरम्मत टीम न होने से लाइटें ठीक होने में महीनों लग रहे हैं, जिससे नगर निगम पर पूरा बोझ है। हथौड़ा चौराहे से भाजपा जिला कार्यालय रोड होते हुए अहमदपुर नियाजपुर तक केवल डिवाइडर पर लगी 80 से अधिक लाइटें बंद हैं। रेती रोड पर बसंत विहार, लोक विहार और अहमदपुर रेती क्षेत्र के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर में कुल मिलाकर करीब ढाई से तीन सौ लाइटें खराब बताई जा रही हैं।नगर निगम ने शहर में दो निजी कंपनियों से खरीदारी के अलावा ई-स्मार्ट की लाइटें लगवा...