भदोही, मार्च 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही कुल 23 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 58 दो पहिया वाहनों समेत चार पहिया सहित कुल 64 वाहनों का चालान किया गया। भदोही कोतवाली ने मकनपुर से एक, राघवपुर से चार, कुशियरा से एक, कोइरौना ने मठहा से दो, गोपीगंज ने जंगीगंज से दो, ऊंज ने चौरीकला से एक, औराई ने थाना गेट से आठ, चौरी ने रबेलीखास से दो, भकोड़ा से दो लोगों समेत कुल 23 व्यक्तयों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, ऊंज थाने की पुलिस ने वारंटी बृजेश शुक्ला निवासी श्रीकान्तपुर को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...