भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया साथ ही सात लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप है। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 219 दो पहिया तथा 70 चार पहिया समेत कुल 289 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ सात लाख उनहत्तर हजार पांच सौ रूपये का समन किया। औराई थाने के एसआई सदानंद सिंह ने वारंटी को घाटमपुर से गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज पुलिस ने किशुनदेवपुर से दो, भदोही ने धौरहरा से दो, सुरियावां ने कसियापुर से तीन लोगों के साथ ही कुल सात व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- 11 वारंटी धराए, 285 का चालान, एक वाहन सीज रविवार को अवकाश के बाद भी यातायात पुलिस के जवानों ने पूरे जनपद भर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर वाहन...