भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 13 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। सुरियावां थाने के एसआई योगेंद्रनाथ यादव ने वारंटी लवकुश जायसवाल निवासी वार्ड नंबर सात नयागंज को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया। उधर, सुरियावां थाने की पुलिस ने खरगसेन से एक, गोपीगंज ने लालानगर से तीन, कोइरौना ने भदवरिया से दो, औराई ने गिर्दबड़गांव से चार, ऊंज ने सुधवै से तीन लोगों के साथ ही कुल 13 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...