संभल, जून 14 -- अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत असमोली थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना पुलिस टीम ने ग्राम मढ़न निवासी चुन्नी उर्फ बाबूद्दीन (58 वर्ष) पुत्र पीरबख्श को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त कुछ मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- न्यायालय से गैर जमानती वारंट में 16 आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...