हापुड़, फरवरी 6 -- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी कुंवर पाल के खिलाफ कोतवाली में अवैध शराब की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी जमानत आने के बाद तारीख पर नहीं जा रहा था। न्यायालय के द्वारा उसके वारंट कर दिए गए। पुलिस ने आरोपी के वारंट होने पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...