भभुआ, मई 20 -- भभुआ। यूपी के चन्दौली कोर्ट के एक वारंटी को गिरफ्तार करने यूपी पुलिस बुधवार को कैमूर पहुंची। चन्दौली के कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर रामनाथ यादव ने नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के सहयोग से भभुआ वार्ड एक निवासी आरोपित तौहिद खां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस को पता चला कि आरोपित काफी दिनों से घर छोड़ बाहर रह रहा है। हि.प्र. फोटो- 20 मई भभुआ- 12 कैप्शन- वारंटी को पकड़ने में भभुआ थाना में पुलिस का सहयोग प्राप्त करने बुधवार को आई चंदौली पुलिस।

भूत-प्रेत को लेकर मारपीट भभुआ। रुइया महुआरी गांव में भूत-प्रेत को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में भभुआ थाना क्षेत्र के रूइया टोला महुआारी गांव निवासी अकलू बिंद का 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद बिंद घायल हो गया। घायल ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे ऊपर...