हमीरपुर, फरवरी 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। हाईकोर्ट में विचाराधीन एक पुराने आपराधिक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई मौदहा पुलिस और आरोपी के परिजनों के बीच विवाद हो गया। नोंकझोंक और छीनाझपटी के बीच आरोपी मौके से निकल भागा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौदहा कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा फौजदारी वाद में जारी किए गए वारंट को लेकर पुलिस बिहरका गांव गई थी। इस गांव के सुखरू सिंह के विरुद्ध वारंट था। जिसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करना था। दरोगा हरिश्चन्द्र यादव मय पुलिस बल के गांव पहुंचे थे। पुलिस को अभियुक्त सुखरु अपने दरवाजे पर बैठा मिला। जिसे न्यायालय के आदेश व जमानतीय वारंट के संबंध में अवगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.