कौशाम्बी, फरवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के भरसवां गांव निवासी मनीष चंद्र पुत्र रामदीन मौर्य के खिलाफ अदालत ने पिछले दिनों एक मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...