वारंटी के खिलाफ पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हजारीबाग, जून 3 -- दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के जबरा के एक फरार वारंटी के खिलाफ दारू थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर में इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपका कर उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अभियुक्त लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.