बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शंकर उर्फ शिवशंकर यादव निवासी काली तिवारीपुरवा, ग्वालियर ग्रिण्ट को उसके विरुद्ध लंबित न्यायालयी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई में थाना रेहरा बाजार की पुलिस टीम शामिल रही। यह भी पढ़ें- दो वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...