गढ़वा, दिसम्बर 11 -- रंका, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत अलग-अलग गांवों में बुधवार की रात सघन छापेमारी अभियान चलाकर छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। उक्त जानकारी थाना परिसर में डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तार वारंटियों में गासेदाग निवासी लोटन सिंह के पुत्र दारोगा सिंह , योगेंद्र सिंह उर्फ मोगा सिंह, लोजा सिंह के पुत्र संयोग सिंह, मानपुर गांव निवासी उस्मान अंसारी के पुत्र रफीक अंसारी, मूलठ अंसारी का पुत्र नूरमोहम्मद अंसारी और हुरदाग गांव निवासी रामदयाल यादव के पुत्र भोला यादव शामिल हैं। सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बकौल डीएसपी सभी वारंटी कई वर्षों से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज हैं। उनके घर पर होने की स...