औरंगाबाद, मई 4 -- फोटो- 4 मई एयूआर 20 कैप्शन- इश्तेहार चिपकाते पुलिस पदाधिकारी व अन्य दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई तेज करते हुए इश्तेहार वारंटियों के घरों पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया और फरार वारंटियों के खिलाफ सख्ती दिखाई। सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, विक्की कुमार, एएसआई रामबृक्ष चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने वारंटियों के घरों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाते हुए विधिवत इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि भखरुआं निवासी इश्तिहार वारंटी संजय यादव के अलावा बाबू अमौना गांव के राजेश सिंह, राजेश अवधिया और मंटू कुमार के घरों पर भी इश्तेहार चिपकाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने भखरुआं तिवारी मुहल्ला से तीन वारंटियों को गिरफ्...