वायु सैनिक के पिता ने खेत में फांसी लगाकर जान दी
बागपत, जुलाई 16 -- बागपत। सूप गांव में घरेलू कलह के चलते वायु सैनिक के पिता ने खेत में आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सूप निवासी 48 वर्षीय सुधीर गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। उनका बेटा उज्ज्वल तोमर भारतीय वायुसेना में कार्यरत है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में है। सुधीर का अपनी मां और बहन के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद से परेशान होकर सुधीर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.