वायु सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कानपुर, सितम्बर 29 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनीरामपुर गांव के पास बीते सोमवार की शाम एक बाइक और स्कूटी के भिड़ंत में एक वायु सैनिक की मौत हो गई थी,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।वायु सैनिक का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। सोमवार को सिठमरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय वायु सैनिक साजिद उर्फ सोनू वायु सेना के राजस्थान के सूरत गढ़ में तैनात था। बीते करीब पंद्रह दिन पहले वो छुट्टी आया था। सोमवार की शाम किसी काम को निपटा कर अपने चचेरे भाई समीर के साथ स्कूटी से अकबरपुर से अपने घर आ रहा था। तभी शाम को रूरा झींझक मार्ग पर धनीरामपुर गांव के पास झींझक की तरफ से आ रही एक बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें वायु सैनिक साजिद उर्फ सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने वायु सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.