वायु सेना का शौर्य देखने काशी आएंगे पीएम मोदी! एयर शो की CM योगी ने परखीं तैयारियां
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गंगा किनारे भारतीय वायुसेना के शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक भव्य एयर शो प्रस्तावित है। 25 अक्टूबर को मुख्य समारोह आयोजित किए जाने की योजना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी संभावित बताई जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयर शो की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। एयर शो में पीएम मोदी के आने की संभावना बैठक में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ वाराणसी के जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों और पूरी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दर्शक दीर्घा, ग्रैंड स्टैंड, विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.