नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई लगातार चौथे दिन भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार को दोनों शहरों के एक्यूआई में एक दिन पहले के मुकाबले मामूली कमी आई। नोएडा का एक्यूआई 208 और ग्रेटर नोएडा का 250 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले में नोएडा के एक्यूआई में 39 अंक की कमी दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 14 अंक कम हुआ। अगले तीन-चार दिनों में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप होने के कारण दोपहर गर्म होने लगा है। सुबह और शाम को हल्की ठंड है। मौसम सुहावना बना हुआ है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच सकती है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हिंदी हिन्दुस्त...