नोएडा, जनवरी 2 -- - शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 229 और ग्रेनो का 238 दर्ज किया गया ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लंबे समय के बाद नोएडा और ग्रेनो में हवा की गुणवत्ता में कुछ हद तक सुधार हुआ है। साथ ही शहर के दो सेक्टरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स मध्यम श्रेणी में आ गए हैं। शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 229 व ग्रेनो का 238 दर्ज किया गया, जो बीते दिन के मुकाबले 138 व 114 अंक कम है। पिछले करीब एक माह में प्रदूषण के मामले में यह सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। बता दें कि विगत करीब तीन दिनों से लगातार नोएडा व ग्रेनो का एक्यूआई 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। यहां तक कि कई दिनों तक नोएडा व ग्रेनो देशभर में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शुमार रहे। अफसरों ने प्रदूषण की रोकथाम के लाख दावे किए, लेकिन हवा की स्थिति नहीं सुधरी। शहर गैस...