वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगेगा लोगों की सांसों की होगी सुरक्षा
सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- शिवहर। जिले में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में पहल को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध समिति तथा जिला आर्द्रभूमि समिति से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें जिले में वायु गुणवत्ता की सटीक निगरानी के लिए शिवहर में 'वायु प्रदूषण मापक यंत्र' स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, तरल अपशिष्ट के वैज्ञानिक और सुरक्षित प्रबंधन के लिए जिले में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांटकी स्थापना पर जोर दिया गया। साथ ही गंगा की प्रमुख सहायक नदी बागमती को प्रदूषण मुक्त बनाने और उसके संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना पर चर्चा हुई। साथ ही, जल संचयन क्षमता बढ़ाने और बाढ़ नियंत्रण के लिए बालसुंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.