वायु प्रदूषण मापक यंत्र लगाने का लिया निर्णय
सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- शिवहर। जिले में पर्यावरण संरक्षण, नदी स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें ऐतिहासिक हाथीसर तालाब को इकोटूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करना और बागमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना प्रमुख है। बैठक के दौरान जिले की वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी के लिए वायु प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही मार्ग चौड़ीकरण और तटबंध सुदृढ़ीकरण के दौरान काटे जाने वाले वृक्षों की क्षतिपूर्ति के लिए नए वन क्षेत्रों का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिला पर्यावरण एवं आर्द्रभूमि संरक्षण समिति की बैठक में प्रगति की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.