गाज़ियाबाद, जून 9 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक कर नगर निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि वायु प्रदूषण की हर हाल में रोकथाम की जाए। सड़कों पर किसी भी कीमत पर धूल न उड़े। सड़कों की मरम्मत से लेकर पानी का छिड़काव कराया जाए। सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाने पर जोर देने के साथ कूड़ा निस्तारण करने के भी आदेश दिए। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई करने और इसकी रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 26 मई को

वायु प्रदूषण की रोकथाम के निर्देश गाजियाबाद में ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत एक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सड़क पर दिखने वाली धूल के स्तर का आंकलन कर निगम द्वारा की जा रही सड़कों की सफाई के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। निगम क्षेत्र में विभिन्न सड़क के निरीक्षण अभियान चल...