वायु प्रदूषण कम करने को शुरू की परिवर्तन योजना
बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवर्तन योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के माध्यम से पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी परिवहन वाहनों के स्थान पर नवीन बीएस-6, सीएनजी एवं विद्युत चालित वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पंजीकृत बीएस-यूरो-1, यूरो-2, यूरो-3 एवं बीएस-4 उत्सर्जन मानक वाले ट्रक एवं बसों के स्वामियों को प्राप्त होगा। बीएस-3 अथवा उससे पूर्व उत्सर्जन मानक वाले वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में ही स्क्रैप कराना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.