गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम सहित सभी विभागों ने मिलकर 2045 करोड़ रुपये का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसको लेकर गुरुवार को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निगम कार्यालय में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए तैयार की गई यह बहुआयामी रणनीति केंद्र सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। बैठक में जीएमडीए, एचएसवीपी, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पीडब्ल्यूडी सहित तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। परिवहन व्यवस्था और ई-मोबिलिटी पर जोर बैठक में निगम आयुक्त ने कहा कि वाहनों से होने वाल...