मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अहियापुर के कोल्हुआ निवासी सार्जेंट प्रशांत शेखर का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचा। पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा था। शव पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया। भारतीय वायु सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशांत शेखर के पिता मदन मुरारी सिंह ने बताया कि वह करीब 15 वर्ष पहले भारतीय वायु सेना से जुड़े थे। 33 वर्षीय प्रशांत शेखर असम के तेजपुर स्थित एयरफोर्स सेंटर में बतौर सार्जेंट पोस्टेड थे। वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी कैंप में स्थित स्वास्थ्य केंद्र से चल रहा था। इलाज के दौरान ही रविवार को उनकी मौत हो गई। तीन साल पहले शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...