गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वायुसेना दिवस को लेकर छह अक्तूबर को फुलड्रेस रिहर्सल और आठ अक्तूबर को मुख्य परेड होगी। इसके चलते तीन दिन हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरू, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर और वाराणसी की उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं, यूपी गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक वाहनों के लिए डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। भारतीय वायुसेना हर साल आठ अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस यानी वायुसेना दिवस मनाती है। छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल है। आठ अक्तूबर को मुख्य परेड होगी। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी समेत कई वीआईपी मौजूद रहेंगे। चर्चा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आयोजन में शिरकत करेंगे। इस वजह से छह से आठ अक्तूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.