नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी 3.60 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को प्रारंभिक मंजूरी प्रदान की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में वायुसेना के लिए 114 राफेल विमानों, कांबेट मिसाइलों समेत अन्य सैन्य साजोसमान की खरीद को स्वीकृति दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा से ठीक पहले डीएसी ने राफेल विमानों के बड़े सौदे को मंजूरी प्रदान की है। सबसे बड़ी बात है कि इनमें से ज्यादातर विमानों का निर्माण 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही होगा। साथ ही देश में बनने वाले विमानों में भारत के युद्धक तकनीक का इस्तेमाल होगा। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, 114 राफेल विमानों की खरीद पर 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत आने का ...