वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, हिटी। काशी में प्रस्तावित एयर शो के दौरान 25 अक्तूबर को नमो घाट पर इंडियन एयरफोर्स एरियल डिस्प्ले-2026' का आयोजन होगा। इसके जरिये मध्य वायु कमान की छह दशक से अधिक पुरानी गौरवशाली यात्रा का प्रदर्शन किया जाएगा। एयरफोर्स के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22, 23 और 25 अक्तूबर को यहां गंगा किनारे एयर शो में सौ से अधिक विमान करतब दिखाएंगे। लोगों को एयरफोर्स की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय देखने का अवसर मिलेगा। मध्य वायु कमान अपनी स्थापना के बाद से कई चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों और मौकों पर महत्वपूर्ण योगदान किया। इसके अधीनस्थ संगठनों की भी भूमिका सराहनीय रही। यह भी पढ़ें- 25 को मोतिहारी के आसमान में गरजेंगे सूर्यकिरण, गांधी मैदान में होगा एयर शो मध्य वायु कमान ने सन् 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध,...