नई दिल्ली, मार्च 24 -- भारतीय वायुसेना (IAF) की युद्धक क्षमताओं और तकनीकी ताकत को कई गुना बढ़ाने के लिए भारत सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई बड़े रक्षा सौदे करने जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एक संसदीय समिति को बताया है कि इन सौदों में 114 राफेल फाइटर जेट्स, 60 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) और अतिरिक्त एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) सिस्टम की खरीद शामिल है।पूंजीगत बजट में 37.03% की भारी बढ़ोतरी पिछले सप्ताह लोकसभा में पेश की गई रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 के बजट अनुमानों की तुलना में वायुसेना के पूंजीगत बजट में 37.03% की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस आवंटित फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कई महत्वपूर्ण योजनाओं में किया जाएगा। जैसे-मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट: 114 राफेल विमान...