रांची, जून 7 -- रातू, प्रतिनिधि। वायुसेना स्टेशन नलिया, गुजरात में तैनात स्क्वाड्रन लीडर अभिनव सिंह ने अपनी पत्नी अमितू सिंह और ससुर जय प्रकाश सिंह पर जमीन खरीद के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्क्वाड्रन लीडर अभिनव सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, विवाह के बाद 23 फरवरी 2023 को उनकी पत्नी अमितू सिंह ने रातू क्षेत्र में जमीन खरीदने के लिए उन पर भावनात्मक दबाव बनाया। उस समय उनकी तैनाती लद्दाख और बाद में कच्छ में थी। शिकायत में कहा गया है कि जून 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने पत्नी के एसबीआई और एक्सिस बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से 20 लाख रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इसके अलावा 3.5 लाख रुपये नकद भी दिए गए।

क्या है मामला प्राथमिकी क...