वाया नदी घाट पर बालक की डूबने से हुई मौत
समस्तीपुर, जून 3 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत स्थित वार्ड 12 के चांद कुंवर टोल वाया नदी घाट पर डुबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास कुमार के पुत्र ब्रजेश कुमार (11) के रूप में हुई। जो वारिसनगर थाना क्षेत्र के मन्नीपुर का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- खेलने के दौरान डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना का विवरण परिजनों के अनुसार ब्रजेश कुमार करीब एक सप्ताह पूर्व अपने नाना इंदल दास के घर बढ़ौना आया था। इसी दौरान वह चांद कुंवर टोल घाट के समीप नदी में चला गया, जहां नदी में चल रहे उराही कार्य के दौरान जेसीबी से मिट्टी कटाई कर बनाए गए गहरे गड्ढे में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।स्थानीय लोगों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.