वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में मई की दो और तीन तारीख को राष्ट्रीय संगीत समारोह का आयोजन होगा। अन्नपूर्णा देवी फाउंडेशन के इस समारोह में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कुल सात कलाकार हिस्सा लेंगे। वायलिन और संतूर की जुलगबंदी समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। नागरी नाटक मंडली के मुरारी लाल मेहता प्रेक्षागृह में समारोह की शुरुआत काशी के वरिष्ठ कलाकार पं.देवाशीष डे और डॉ.रागिनी सरना के शास्त्रीय गायन से होगी। उनके साथ तबला पर पं.किशोर मिश्र और हारमोनियम पर प्रवीन सिंह संगत करेंगे। ध्रुपद अंग के वादन के लिए ख्यात मैहर घराने के पं.नित्यानंद हल्दीपुर का बांसुरी वादन होगा। उनके साथ काशी के पं.ललित कुमार तबला संगत करेंगे। दूसरी संध्या का आगाज मुंबई की विदुषी सानिया पाटणकर के शास्त्रीय गायन से होगा। उनके साथ पं.धर्मनाथ मिश्र...