पीलीभीत, जुलाई 1 -- पीलीभीत। कुल 49 करोड़ की लागत से फाइनल किए गए तेंदुआ सफारी को लेकर अब अंदरखाने तैयारियां शुरू कर दी गई। तैयारियां तो यहां तक है कि अक्टूबर माह में इसका काफी कुछ काम पूरा कर लिया जाए। इसमें वायर फेंसिंग ऐसी की जाएगी कि यहां पर तेंदुए उछलकूद करते हुए तार को पार नहीं का सकेंगे। 1716 हेक्टेयर में प्रस्तावित किए गए तेंदुआ सफारी को पूरे साल संचालित करने की योजना है। ताकि सैलानियों को पूरे साल यहां घूमने फिरने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल सके। अब तक पीटीआर में ही सैलानी पर्यटन कर सकते है। इसमें भी बुधवार को यहां साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसी क्रम में ऐसी पहल है कि 365 दिन तीस किलोमीटर के तय रूट पर सफारी की जा सकेगी।

रखे जाएंगे रेस्क्यू किए गए तेंदुए आसपास के क्षेत्र में अगर कहीं तेंदुआ रेस्क्यू किया गया है तो उसे यहां रिलीज किया...