नई दिल्ली, मई 21 -- भारत में घातक इबोला वायरस को लेकर चिंता और सतर्कता बहुत जरूरी है। दिल्ली हवाई अड्डे पर उन नागरिकों की निगरानी शुरू हो गई है, जो इबोला प्रभावित देशों से भारत आ रहे हैं। इबोला से संक्रमित देशों से होकर गुजरने वाले यात्रियों की भी निगरानी के निर्देश सराहनीय हैं। यह हवाई अड्डों पर पूरी चौकसी बरतने का वक्त है। लोग भूले नहीं हैं कि भारत में कोरोना वायरस भी हवाई अड्डों से ही फैला था। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिल्ली ही नहीं, अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इबोला प्रभावित देशों से आ रहे लोगों को भी अपने नागरिक धर्म के प्रति सजग होना चाहिए। हालात बहुत बिगड़े नहीं हैं, पर कांगो में इससे मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। यहां यह दोहराने में हर्ज नही...