बलिया, अगस्त 25 -- बलिया, संवाददाता। बारिश और धूप के बीच बढ़ी उमस का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। बदलते मौसम के साथ जिले में वायरल संक्रमण ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में बुखार, शरीर में दर्द, उल्टी-दस्त, त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत तेजी से सामने आ रही है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. एके उपाध्याय के अनुसार अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बीमार बच्चों में करीब 50 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनमें जोड़ों के दर्द की समस्या सामने आ रही है। चिकित्सक के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर इसके फैलने की आशंका बढ़ रही है। उन्ह...