कन्नौज, जुलाई 13 -- छिबरामऊ(कन्नौज), संवाददाता। शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका का सारी हदें पार कर अमर्यादित आचरण करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो सर्दियों के बताए जा रहे हैं। शिक्षक और शिक्षिका दोनों ही गर्म कपड़े पहने हैं। क्लास के अंदर सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में निलंबन की कार्रवाई होना लगभग तय है।यह वीडियो सौरिख विकासखंड के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय के बताए जा रहे हैं। एक के बाद एक वायरल हुए इन वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों के क्लास से बाहर जाते ही सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका अमर्यादित आचरण करने लगते ह...