उन्नाव, जून 27 -- उन्नाव, संवाददाता। एक युवती के हाथ में रिवॉल्वर लेकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में कार में बैठी युवती रिवॉल्वर लहराती नजर आ रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर shalinismiloveyou' नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में एक युवती कार के अंदर बैठी दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती के हाथ में रिवॉल्वर नजर आ रही है और वह बेखौफ अंदाज में उसे लहरा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना ...