सिद्धार्थ, जून 19 -- बर्डपुर/ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हाशुमाली गांव के टोला पिपरहवा में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को शव घर पर रहने के दौरान पहुंचे साहू समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि किसी खाकी वर्दी वाले ने कहा कि मरना था मर गया, पांच लाख का मुआवजा तो मिलेगा। इसे लेकर साहू समाज के लोग भड़क गए और पुलिस से बहस करने लगे। इस प्रकार का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हो रहा है हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बाद में मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने को परिवार राजी हो गया और दोपहर बाद पास के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...