कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात, संवाददाता। 25 मार्च को संगसियापुर में दलित और सवर्ण पक्षों के बीच हुये टकराव के बाद एक अप्रैल को एक दलित युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था। वहीं उसका एक साथी तमंचे से एक फायर करने व दूसरा मिस हो जाने की बात कह रहा था। पुलिस ने शनिवार को तमंचा समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। संगसियापुर गांव में बौद्ध कथा समापन के बाद 25 मार्च को देवी देवताओं के अपमान को लेकर बौद्ध कथा वाचक के साथ मारपीट और आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के आरोप लगे थे। वहीं दूसरी ओर से भी बड़ी संख्या में लोगों को नामजद करते हुये मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं इसी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर गांव के एक युवक का तमंचा दिखाते हुये और दूसरे युवक का एक फायर करने और दूसरा मिस हो जाने की बात कहते हुये वीडियो वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.