वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में दारू पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद अपर निदेशक (स्वास्थ्य) ने लैब टेक्निशियन जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। उसे अपर निदेशक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। वहीं संविदा पर तैनात तीन कर्मचारियों को जल्द हटाने के लिए फिर से पीओसीटी कंपनी को पत्र लिखा गया है। विदित हो कि पैथोलॉजी लैब में दारू पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक स्थाई कर्मचारी सहित तीन संविदाकर्मी दारू पीते हुए दिख रहे हैं। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर लैब टेक्निशियन जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य महानिदेशलाय ने अपर निदेशक (स्वास्थ्य) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही अस्पताल के स्तर पर भी जांच चल रही है। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर...