जहानाबाद, फरवरी 28 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पांडे ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए रतनी फरीदपुर प्रखंड में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। विदित हो कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रतनी फरीदपुर प्रखंड में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए दिखाया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने जांच में प्रथम दृष्टया मामले को सही पाया। वीडियो में राजस्व कर्मचारी कसमा पंचायत के उदयपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति से जमाबंदी के मामले के लिए रिश्वत ले रहा था। एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने राजस्व कर्मचारी को मामले में दोषी पाते हुए कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी से की। ए...