पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्रा के वायरल वीडियो और फोटो का मामला कुलपति के साथ महिला थाना प्रभारी और साईबर थाना तक पहुंच गया है। पीड़ित छात्रा ने कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के साथ महिला थाना प्रभारी और साईबर थाना को आवेदन सौंप एआई से तस्वीर को विकृत करने की जांच की मुखर की मांग की है। साथ ही इस पूरे प्रकरण को स्त्री अस्तित्व को कुचलने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि एआई से तस्वीर को विकृत कर मेरी छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गयी। इससे मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...