मधुबनी, जुलाई 13 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को भ्रामक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है। जिससे लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल से उपचार कर लौटे हैं। इसी दौरान उनके संबंध में निराधार बातें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में इस तरह का दुष्प्रचार दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने जदयू के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ संगठन और जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना पर आंख मूंदकर वि...